{"_id":"5d0795268ebc3e297e2d7cd0","slug":"air-india-to-start-two-new-flights-from-mumbai-one-will-be-direct-to-nairobi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया मुंबई से शुरू करेगा दो नई उड़ानें, एक होगी डायरेक्ट फ्लाइट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया मुंबई से शुरू करेगा दो नई उड़ानें, एक होगी डायरेक्ट फ्लाइट
Mon, 17 Jun 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया सितंबर माह से तीन नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इनमें से एक डायरेक्ट फ्लाइट होगी जो नैरोबी जाएगी। इसके अलावा दो अन्य उड़ानें दिल्ली और मुंबई से शुरू होंगी। इस बात की घोषणा खुद नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 सितंबर से शुरू होगी तीन उड़ानें
पुरी ने ट्वीट करके बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितंबर से एयर इंडिया दो नई उड़ानों को शुरू करेगी। इनमें से एक उड़ान मुंबई-नैरोबी के बीच सीधी सेवा होगी। इससे भारत और केन्या हवाई सेवा में सुधार होगा। इसके साथ ही मुंबई से पटना होते हुए अमृतसर की एक उड़ान और शुरू की जाएगी। पुरी ने कहा कि गुरू नगरी से श्री पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई विमान सेवा को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जा सकेंगे अमृतसर से टोरंटो
पिछले शुक्रवार को हरदीप पुरी ने अमृतसर-दिल्ली-टोरंटो सेवा को शुरू करने का एलान किया था। इस विमान सेवा के शुरू होने से अमृतसर और उसके आस पास के शहरों में रहने वाले तमाम नागरिकों को फायदा होगा।
विज्ञापन