फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india gives compensation of 47 k passengers for 49 hour delay in flight

49 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयर इंडिया ने प्रति यात्री को चुकाया 47 हजार रुपये हर्जाना

Wed, 04 Dec 2019 02:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 04 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
air india gives compensation of 47 k passengers for 49 hour delay in flight

एयर इंडिया को अपनी एक फ्लाइट के 49 घंटे लेट होने पर यात्रियों को हर्जाना देना पड़ा। हालांकि पहले एयर इंडिया ने हर्जाना देने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में यूरोपियन यूनियन के नियम के चलते उसे ऐसा करना पड़ा। हालांकि भारत में कोई भी विमानन कंपनी फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने या फिर रद्द होने पर किसी तरह का मुआवजा नहीं देती हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

एयर इंडिया की एक फ्लाइट 28 मई 2019 को लंदन से मुंबई आनी थी। विमान में कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते इसने 49 घंटे बाद उड़ान भरी। पहले एयर इंडिया ने केवल खेद प्रकट किया था, लेकिन बाद में उसे झुकना पड़ा और प्रत्येक यात्री को 600 यूरो (47700 रुपये) का हर्जाना देना पड़ा। यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी भारतीय विमानन कंपनी ने फ्लाइट के लेट होने पर जुर्माना चुकाया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में यात्री नहीं मांगते हैं हर्जाना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि भारत में भी इस तरह का नियम है, लेकिन कोई भी यात्री इस तरह का हर्जाना नहीं मांगते हैं। पहली बार में एयर इंडिया ने यात्रियों से खेद जताते हुए यात्रियों से मांगते हुए कहा कि फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने में उसकी कोई गलती नहीं है, क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आई थी। 



यूरोपियन यूनियन के नियम 261/2004 के अनुसार अगर कोई फ्लाइट यूरोप से उड़ान भरती है और वो तीन घंटे से ज्यादा की देरी से दूसरे देश में लैंड होती है तो फिर यात्रियों को 600 यूरो का हर्जाना देना होगा। अभी तक हवाई कंपनी 55 यात्रियों को हर्जाना दे चुकी है, वहीं 30 यात्रियों का क्लेम प्रोसेस में है। हालांकि कंपनी ने 45 यात्रियों को हर्जाना देने से मना कर दिया है। इन 45 यात्रियों ने अमेरिका के हवाई अड्डे से उड़ान में सफर शुरू किया था। लंदन इस उड़ान का ट्रांजिट स्टॉप था। 

एयर इंडिया ने की थी होटल, खाने की व्यवस्था

फ्लाइट लेट होने पर एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए होटल और खाने की व्यवस्था भी की थी। इसके साथ ही यात्रियों को अन्य फ्लाइट का विक्लप भी दिया गया था। कंपनी के अनुसार केवल 7-8 फीसदी यात्रियों ने क्लेम लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed