दो साल बाद एयर इंडिया ने बदला अपना मेन्यू, नाश्ते और खाने में मिलेंगे यह देसी व्यंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने खाने-पीने के मेन्यू में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को हेल्दी नाश्ता और खाना दिया जाएगा। इसके साथ ही पैकेटबंद और तले-भुने पदार्थों को नहीं दिया जाएगा। यह नया मेन्यू 1 अप्रैल से सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर लागू होगा।
नाश्ते में लोगों को मिलेगा आम पना, छाछ
अब यात्रियों को विमान में बैठते ही वेलकम ड्रिंक के तौर पर कोल्ड ड्रिंक या फिर डिब्बाबंद जूस की जगह आम पना, मसाला लस्सी और छाछ दिया जाएगा। बिजनेस क्लास में काजू और बादाम की जगह अब मूंग दाल जैसे आइटम भी पेश किए जाएंगे।
इसके साथ ही यात्रियों को पहले से कटे फल भी पेश नहीं किए जाएंगे। लंबी दूरी की फ्लाइट में चटनी और घर का बना अचार मिलेगा। वहीं लंच और डिनर में चावल के दो आइटम के साथ स्टफ्ड पराठा और योगर्ट भी दिया जाएगा।
हाई-टी, लंच-डिनर का यह है मेन्यू
नाश्ते और हाई-टी में बर्गर, ब्रेड रोल की जगह अब पोहा, वेज उपमा और पावभाजी दी जाएगी। लंबी दूरी की फ्लाइट में फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास में विकल्प के रूप में आम, अरदक, पुदीने की चटनी और घर पर बना अदरक-नींबू का अचार, हरी मिर्च और पापड़ मिलेगा।
गर्मियों में सलाद की जगह दही-चावल परोसा जाएगा। अमेरिका जाने वाली फ्लाइट के दोनों क्लास में स्पेशल कुकीज के साथ बरिस्ता या स्टार बक्स की कॉफी उपलब्ध रहेगी। मीठे में बढ़िया गुणवत्ता वाली मिठाई और चॉकलेट दी जाएगी।
इसलिए बदला मेन्यू
एयर इंडिया के उड़ानों के मेन्यू में इस तरह के बदलाव के पहले एयर इंडिया मैनेजमेंट ने फ्लाइट क्रू से भी इस संबंध में राय मांगी थी। गौरतलब है कि यात्रियों को खाना परोसने का काम क्रू के सदस्य ही करते है और यात्री इन्हें खाने के संबंध में राय भी देते हैं। इसके अलावा लंच और डिनर के मेन्यू में से इसने चाय और कॉफी को भी बाहर कर दिया है।
मांसाहारी खाने पर 2016 में लगाया था बैन
पहली जनवरी 2016 से 61 मिनट से 90 मिनट के उड़ान वाले विमानों के इकॉनोमी क्लास में सिर्फ भारतीय शाकाहारी भोजन ही परोसे जाने का आदेश एयर इंडिया ने जारी किया था। अभी तक एयर इंडिया डेढ़ घंटे तक के उड़ान वाले विमानों में सामिष और निरामिष सैंडविच और केक परोसा करती थी।