फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Adverse effect on business New Year Travel booking cancelled by tourists due to Protest against CAB

हिंसक प्रदर्शनों के चलते गिरा कारोबार, 70 फीसदी ने रद्द करवा दी न्यू ईयर बुकिंग

Thu, 19 Dec 2019 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Adverse effect on business New Year Travel booking cancelled by tourists due to Protest against CAB
- फोटो : Pexels.com

देशभर में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों के कारण कारोबार प्रभावित होने लगा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने ट्रैवल बुकिंग करवा रखी थी जिसे अब लोग रद्द करवा रहे हैं। इसके अलावा शॉपिंग करने वालों की तादाद में कमी आई है। विरोध प्रदर्शनों के चलते लोगों ने बड़े-बड़े मॉल्स में जाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


एनसीआर क्षेत्र में रेस्तरां में खाना खाने वाले लोग अब बेहद कम नजर आ रहे हैं। होटल मालिकों और ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि कुछ दिनों से लोग लगातार बुकिंग रद्द करवा रहे हैं। एयरलाइन कंपनियों द्वारा अचानक से हवाई किराया बढ़ाए जाने के कारण लोगों ने अपना हॉलीडे प्लान कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व और पूर्वोत्तर रीजन से आने और जाने वाली काफी ट्रेंने रद्द की जा रही हैं। इस वजह से भी हवाई किराया अब आसामान छूने लगा है। भारतीय ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के चेयरमैन अनिल पंजाबी का कहना है कि पूर्व और पूर्वोत्तर रीजन में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों की वजह से अब तक 15 करोड़ के ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए हुई बुकिंग करीब 70 फीसदी लोग रद्द करवा चुके हैं। पूर्वोत्तर रीजन में सबसे ज्यादा पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। पिछले सात दिनों में रेस्टोरेंट्स में दस फीसदी से ज्यादा का काराबोरा प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed