फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   94 crore people of India getting benefit of social security scheme

आंकड़े: 94 करोड़ लोगों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा योजना लाभ, अंत्योदय-समावेशी विकास नीति से सशक्त हो रहा देश

Sat, 05 Jul 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा नवनीत सहगल, चेयरमैन, प्रसार भारती
नवनीत सहगल, चेयरमैन, प्रसार भारती Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:29 AM IST
सार

बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस बदलाव की पुष्टि करते हैं। 2015 में जहां भारत की महज 19 फीसदी जनसंख्या को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में माना जाता था, वहीं 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 64.3% तक पहुंच चुका है। यानी, 94 करोड़ भारतीय अब कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन
94 crore people of India getting benefit of social security scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

भारत में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बीते एक दशक में जो बदलाव आया है उसे अब लगातार अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल रही है। बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस बदलाव की पुष्टि करते हैं। 2015 में जहां भारत की महज 19 फीसदी जनसंख्या को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में माना जाता था, वहीं 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 64.3% तक पहुंच चुका है। यानी, 94 करोड़ भारतीय अब कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन


यह न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भी एकउल्लेखनीय उपलब्धि है। भारत में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार सिर्फ संख्या की वृद्धि नहीं है बल्कि नीतियों के दृष्टिकोण में एक गहरा बदलाव भी दर्शाता है। पहले जहां यह कल्याण योजनाएं केवल दिखावटी या चुनावी भाषणों तक सीमित थीं वहीं अब उन्हें डेटा आधारित, कानूनी रूप से समर्थित और संस्थागत रूप से प्रमाणित ढांचे में समाहित किया गया है। इस बदलाव से गांव-गरीब का भी ‘सिस्टम’ के प्रति भरोसा जाग रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: सब्जी-दालों की कीमतें बढ़ने के बावजूद 2.6 फीसदी रहेगी खुदरा महंगाई, लगातार 5वें माह RBI के दायरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतियों से सीधे जन-जीवन तक पहुंच
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की संकल्पना पर आधारित योजनाओं से बीते 10 वर्षों में यह स्पष्ट हुआ है कि कल्याण सिर्फ अब सरकारी जुमला नहीं है बल्कि शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार की सबसे बड़ी सफलता यह रही है कि उसने कल्याणकारी योजनाओं को ‘डिजिटल ट्रांसफर आधारित न्याय’ में बदला। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर   के माध्यम से 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए।  


स्वास्थ्य को अधिकार बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम
अगर सामाजिक सुरक्षा की बात की जाए तो आयुष्मान भारत-पीएमजय का नाम सबसे पहले आता है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बन गई है। अब तक 6 करोड़ से अधिक अस्पतालों में भर्ती मुफ्त इलाज और 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बीमा सुरक्षा यह साबित करता है कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य को आम नागरिक का अधिकार बना दिया है। सामाजिक सुरक्षा की दिशा में कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी-2020 भी एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, अटल पेंशन योजना, किसान मानधन योजना और राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी योजनाएं वृद्ध नागरिकों को आर्थिक संबल दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले: 153 देश भारत से खिलौना आयात कर रहे, सरकार क्षेत्र के लिए एक और योजना लाने की तैयारी में

गुणवत्ता की दिशा में अच्छा प्रयास  
आईएलओ का सुझाव है कि सामाजिक सुरक्षा केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न होकर जीवन की गुणवत्ता से जुड़ी होनी चाहिए। यह दर्शन मोदी सरकार की योजनाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। हर घर जल योजना ने करोड़ों घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया तो पीएम आवास योजना ने 4 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण करवाया। सौभाग्य योजना व उज्ज्वला योजना ने बिजली व स्वच्छ ईंधन को जन-जन तक पहुंचाया। सामाजिक सुरक्षा का यह विस्तार और इसके परिणाम यह बताते हैं कि अब भारत केवल लाभार्थी गिनने का देश नहीं बल्कि एक ऐसी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्था बन रहा है जो अपने अंतिम कतार के नागरिक की परवाह कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed