Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india-denies-structural-excess-capacity-us-ustr-section-301-tariff-report-donald-trump

अमेरिकी टैरिफ: भारत बोला- किसी भी क्षेत्र में अतिरिक्त संरचनात्मक क्षमता नहीं; व्यापार समझौते पर क्या कहा?

Wed, 25 Nov 2026 11:34 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:34 PM IST
सार

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने यह कदम भारत की कथित व्यापार नीतियों और संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़ी जांच के बाद उठाया है। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच पारस्परिक व्यापार समझौता होने पर टैरिफ घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है।

विज्ञापन
india-denies-structural-excess-capacity-us-ustr-section-301-tariff-report-donald-trump
भारत पर ट्रंप प्रशासन ने 25 फीसदी शुल्क का रखा प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका की ओर से भारत सहित सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का नया प्रस्ताव रखा है। इस पर भारत सरकार ने कहा है कि देश के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) की सेक्शन 301 रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान इन वार्ताओं के ढांचे के भीतर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा?
भारत सरकार ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ मिलकर व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका क्यों लगा रहा भारत पर शुल्क?
अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह कार्रवाई भारत के उन "अनुचित कदमों, नीतियों और तौर-तरीकों" के जवाब में की गई है, जो "अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालते हैं या उसे सीमित करते हैं।" इस ताजा कार्रवाई के दायरे में आए 14 देशों में भारत पर लगाया गया टैरिफ दूसरा सबसे अधिक है। भारत से अधिक 35 प्रतिशत टैरिफ केवल वियतनाम पर लगाया गया है।

हालांकि, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि अमेरिका और भारत के बीच पारस्परिक व्यापार समझौता हो जाता है, तो भारत पर लगाया गया टैरिफ घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है।


ट्रंप प्रशासन के आदेश में क्या कहा गया?
आदेश में कहा गया है कि 25 प्रतिशत टैरिफ भारत पर पहले से लागू टैरिफ को ध्यान में रखकर लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि यह पहले से प्रभावी 10 प्रतिशत टैरिफ के अतिरिक्त नहीं होगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि इन नए टैरिफ में मौजूदा अन्य शुल्कों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जाना है या नहीं, इसका फैसला यूएसटीआर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed