फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   8.3 percent more recruitment this year demand in different sectors including banking, financial services

Vacancy: इस साल 8.3 फीसदी ज्यादा होंगी भर्तियां, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और वाहन सहित क्षेत्रों में रहेगी मांग

Fri, 05 Jan 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:10 AM IST
सार

समुद्री-शिपिंग उद्योग में 2023 में नियुक्तियों में 28 फीसदी वृद्धि रही। कंपनियों ने बढ़ते वैश्विक व्यापार का लाभ उठाया। आपूर्ति शृंखला व्यवधानों का अच्छे से प्रबंधन किया। खुदरा, यात्रा और पर्यटन क्षेत्रों में 25 फीसदी तेजी रही। विज्ञापन, बाजार रिसर्च व जनसंपर्क क्षेत्र में 18 फीसदी वृद्धि रही। 

विज्ञापन
8.3 percent more recruitment this year demand in different sectors including banking, financial services
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

नई नियुक्तियों में इस साल 8.3 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। सबसे ज्यादा मांग विनिर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं व बीमा, वाहन, खुदरा और यात्रा क्षेत्र में रहेगी। दिसंबर में करीब दो फीसदी सुधार के बाद इस साल भर्तियों में तेजी की उम्मीद है। फाउंडइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भर्तियों में बंगलूरू में सबसे ज्यादा 11 फीसदी वृद्धि हो सकती है। अर्थव्यवस्था ने 2023 के अंत में एक बदलाव का अनुभव किया। नौकरी बाजार में भी परिवर्तन हुआ, जहां नौकरी छोड़ने और भर्ती करने की दर स्थिर रही। रिपोर्ट में कहा गया है, नौकरी के कम अवसरों के बावजूद नई नौकरियों व भर्तियों के बीच असंतुलन के कारण सही प्रतिभा खोजने में भी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

समुद्री और शिपिंग में 28 फीसदी की तेजी
समुद्री-शिपिंग उद्योग में 2023 में नियुक्तियों में 28 फीसदी वृद्धि रही। कंपनियों ने बढ़ते वैश्विक व्यापार का लाभ उठाया। आपूर्ति शृंखला व्यवधानों का अच्छे से प्रबंधन किया। खुदरा, यात्रा और पर्यटन क्षेत्रों में 25 फीसदी तेजी रही। विज्ञापन, बाजार रिसर्च व जनसंपर्क क्षेत्र में 18 फीसदी वृद्धि रही। इस साल एआई क्षेत्र में भी लोगों की मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed