फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   US election international share markets do not want Donald Trump to be the president again

दुनिया के शेयर बाजार भी नहीं चाहते कि दोबारा सत्ता में आएं राष्ट्रपति ट्रंप

Thu, 05 Nov 2020 11:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
US election international share markets do not want Donald Trump to be the president again
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने प्रोटेक्शनिज्म की नीति पर चलकर ट्रंपवाद का स्वाद चखाया, लेकिन दिलचस्प है कि रियल स्टेट कारोबार से दिग्गज बिजनेसमैन की श्रेणी में शुमार हुए ट्रंप को दुनिया के शेयर बाजार ही नहीं चाहते। बुधवार, चार अक्तूबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी जीत के दावे किए, डांस किया और चुनाव मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने की चेतावनी भी दी। उनकी इस धमकी से दुनिया भर के कारोबारी निराश से हुए। यूरोप के शेयर बाजर में गिरावट का रुख दिखाई दिया और भारतीय शेयर बाजार को भी झटका लगा।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर की देर रात जब अमेरिका में दोपहर के बाद का समय हो रहा था, तो शेयर मार्केट से जुड़े कारोबारी संजय अग्रवाल को लग रहा था कि बिडेन बढ़त लेंगे। अंतर बढ़ेगा तो शेयर बाजार में तेजी आएगी। यह रुख देखकर संजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में आज खरीददारी की है। बीएसई सेंसेक्स 500 अंक ऊपर तक चढ़ चुका है। निफ्टी भी अच्छा संकेत दे रहा है। यूरोप के शेयर बाजार समेत दुनिया के शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के संकेत हैं। संजय अग्रवाल के साथ-साथ कनॉट प्लेस में शेयर ट्रेडिंग करने वाले विश्वदीप भी कहते हैं कि अभी कुछ दिन यह तेजी बनी रह सकती है।
विज्ञापन


आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए की पढ़ाई कर रहे राघव गुप्ता को भी यही उम्मीद है। राघव गुप्ता का कहना है कि कारोबारी हमेशा कारोबार का हित देखकर फैसला करते हैं। उन्हें लग रहा है कि राष्ट्रपति जो बिडेन के सत्ता में आने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक संकेत देखने में आएंगे। राजेश चौधरी आईटी प्रोफेशनल हैं। उनका कहना है कि आईटी क्षेत्र की भारतीय कंपनियों की ग्रोथ रुक सी गई है। हम सब चाहते हैं कि जो बिडेन अमेरिका की सत्ता में आएं। ऐसा हुआ तो भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अगले मुकाम को आसानी से हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed