फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   union budget 2016-17 , cars will expensive

पर्यावरण के नाम पर जीवनशैली पर डाला असर

Tue, 01 Mar 2016 05:36 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
union budget 2016-17 , cars will expensive

पर्यावरण संरक्षण की दुहाई देकर सभी तरह की कारों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाला गया है लेकिन इससे जीवनशैली पर खासा असर पड़ने वाला है। अमीरों के साथ-साथ मध्यम वर्ग पर भी चपत लगाई गई है। छोटी कार अब मध्यम वर्ग की जरूरतों में शुमार है।

विज्ञापन


बैंक ऋण को आसान बनाकर पहले इसे सुलभ बनाया गया और अब इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर सरकार मध्यम वर्ग पर बोझ डालने की कोशिश कर रही है। चार फीसदी के इंफ्रास्ट्रक्चर सेस से सभी तरह की कारें महंगी हो जाएंगी। सबसे अधिक मार डीजल कारों पर पड़ेगी।
विज्ञापन


इस पर अतिरिक्त कर 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। दस लाख रुपये से अधिक की लग्जरी कारों और दो लाख रुपये से अधिक की वस्तुओं और सेवाओं की नकद खरीद पर स्रोत पर ही एक प्रतिशत कर लगा दिया गया है। वित्त मंत्री का तर्क है कि संपन्न वर्ग पर इस लेवी से समय पर कर संग्रहण बढ़ेगा लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि दो लाख रुपये से अधिक की खरीद को सिर्फ संपन्न वर्ग से नहीं जोड़ा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों की कीमतों पर टैक्स बढ़ोतरी का असर नहीं

union budget 2016-17 , cars will expensive

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की छोटी कारों और एसयूवी पर चार प्रतिशत तक का अतिरिक्त कर लगाया गया है। वित्त मंत्री ने इस अतिरिक्त बोझ का एलान करने से पहले शहरों में प्रदूषण और यातायात की स्थिति पर चिंता जाहिर की। इस तरह चार मीटर लंबी और 1200 सीसी क्षमता वाली पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी कारों के लिए अब एक प्रतिशत अधिक कर चुकाना पडे़गा।

चार मीटर तक की 1500 सीसी के डीजल वाहन पर अब 2.5 प्रतिशत कर बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में छोटी कारों पर 12.5 प्रतिशत और चार मीटर से लंबी कारों पर 24 प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगती है। इसके अलावा 1500 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों पर 27 प्रतिशत और बड़े वाहनों पर 30 प्रतिशत तक ड्यूटी तय है।

वित्त मंत्री ने तिपहिया वाहनों, बिजली चालित वाहनों, हाइड्रोजन और बैटरी चालित वाहनों, दिव्यांगों के वाहनों और एम्बुलेंस को टैक्स बढ़ोतरी से अलग रखा है। इन वाहनों की कीमतों पर टैक्स बढ़ोतरी का असर नहीं होगा। इस तरह पर्यावरण फ्रेंडली वाहनों को राहत दी गई है। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस सम्मेलन में भारत ने पर्यावरण संरक्षण और विकास में संतुलन का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed