फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Trump face toilet papers in demand in US

अमेरिकी बाजार में छा गए हैं ट्रंप की तस्वीर वाले टॉयलेट पेपर

Mon, 06 Jun 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 08:08 PM IST
सार

  • चीनी कंपनियों ने ट्रंप की बयानबाजी के विरोध में निकाला डंप एंड ट्रंप टॉयलेट पेपर 
  • इनमें हंसते, इशारा करते और अन्य कई रूपों में नजर आ रहे हैं रिपब्लिकन उम्मीदवार
     

विज्ञापन
Trump face toilet papers in demand in US
ट्रंप

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप के यूएस से नौकरी चुराने के आरोप का चीनी कंपनियों ने भी करारा जवाब दिया है। इन कंपनियों ने ट्रंप की बयानबाजी के विरोध स्वरूप ट्रंप के चेहरे वाले टॉयलेट पेपर अमेरिकी बाजार में उतारे हैं। इनसे वे न सिर्फ अपना विरोध ही जता रहे हैं, बल्कि खूब मुनाफा भी कमा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी बाजार में भी  ‘ट्रंप एंड डंप’ ब्रांड नाम से ये टॉयलेट पेपर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। शिनुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक कई चीनी कंपनियां ट्रंप की तस्वीर वाले टॉयलेट पेपर के निर्माण में जुट गई हैं। इन पेपरों की खासियत ये भी है कि इसमें ट्रंप के विभिन्न भाव के साथ तस्वीर छपी हैं। इनमें ट्रंप को हंसते हुए और इशारा करते हुए जैसे कई भावों में दिखाया गया है।
विज्ञापन


ट्रंप टॉयलेट पेपर का निर्माण करने वाली किंडागो वेलपेपर के मुताबिक फरवरी से उनके टॉयलेट पेपर की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। उनके पास फिलहाल पांच हजार से ज्यादा ट्रंप टॉयलेट पेपर रोल का ऑर्डर आया है। कंपनी के मुताबिक सबसे हैरानी की बात ये है कि इसमें सबसे ज्यादा ऑर्डर अमेरिकी ग्राहकों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीबाबा समेत अन्य चीनी ऑनलाइन पोर्टल पर 40 से भी ज्यादा चीनी कंपनियां ट्रंप की तस्वीर वाले टॉयलेट पेपर बेचते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक ब्रिटिश गेम डिजाइन स्टूडियो ने ऐसा गेम तैयार किया है, जिसमें आप डोनाल्ड ट्रंप के दिल की सर्जरी कर सकते हैं। इसके जरिये आप ये तय कर सकते हैं कि ट्रंप का दिल सोने का है या पत्थर का। इस गेम में जीत उसी की होती है, जो ट्रंप के दिल का सफलता से प्रत्यारोपण कर लेता है। इस गेम में प्रतिभागी चाहें तो ट्रंप का मेकअप भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed