फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   trading of drinks is being done in this bar

अनोखा बार: स्टॉक एक्सचेंज के नशे में डुबोकर परोसी जाती है शराब

Wed, 15 Jul 2015 03:16 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
trading of drinks is being done in this bar

मुंबई का 'द बार स्टॉक एक्सचेंज' एक ऐसा बार है जहां ड्रिंक्स की क़ीमत उसकी डिमांड के आधार पर कम या ज़्यादा होती हैं। स्टॉक एक्सचेंज की तर्ज पर यह बार ग्राहकों को ड्रिंक्स ऑर्डर करते वक़्त स्टॉक मार्केट के मज़े देता है।

विज्ञापन


क्या सोचकर शुरू किया ऐसा बार?

अमरीका में 'ब्रू एक्सचेंज ब्रिवरी' में फॉरवर्ड स्टॉक बुकिंग से मुंबई के मिहिर देसाई को प्रेरणा मिली। उन्होंने अमित सिंह के साथ मिलकर रियल टाइम स्टॉक एक्सचेंज के आधार पर 'द बार स्टॉक एक्सचेंज' की शुरुआत की।
विज्ञापन


मिहिर ने बीबीसी को बताया, “यह भारत का पहला एसा पब है जहां ड्रिंक्स की क़ीमत उसकी डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है।”

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉंम्पलेक्स में स्थित इस पब के इंटीरियर में पुराने टेलीफ़ोन, दीवारों पर बुल की सजावट है। बार की एक दीवार को शेयर मार्केट में बोले जाने वाले शब्दों से भी सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर वक्त रख सकते हैं क़ीमत पर नज़र

trading of drinks is being done in this bar

बार में लगे एलसीडी स्क्रीन्स पर ड्रिंक्स के मार्केट का हाल देखा जा सकता है। बढ़ती और कम होती क़ीमतों को दिखाती यह स्क्रीन्स पर ग्राहकों की नज़र रहती है। वह कीमत देख कर रियल टाइम में अपने स्टॉक-ड्रिंक्स की ट्रेडिंग कर सकते हैं।

ऐप से भी कर सकते हैं ऑर्डर

मिहिर ने कहते हैं, “ड्रिंक्स की डिमांड और सप्लाई की जानकारी रियल टाइम में मिले इसलिए एक खास सॉफ़्टवेयर बनाया गया है, अल्गोरीदम पर आधारित यह सर्वर बेस्ड सॉफ्टवेयर ग्राहक के आर्डर को तुरंत अपडेट कर देता है। पब का एक खास ऐप भी बनाया गया है। पब मे बैठे ग्राहक ऐप के द्वारा भी ड्रिंक्स आर्डर कर सकते हैं।”

हर ड्रिंक की एक बेस प्राइस होती है और अगर कोई ड्रिंक का बड़ा ऑर्डर आ जाता है तो स्वाभाविक तौर से उस ड्रिंक की क़ीमत बढ़ जाती है।

इनका मार्केट रोज होता है क्रैश

trading of drinks is being done in this bar

मिहिर ने बताया कि कुछ ड्रिंक्स की कीमतें 17 रूपए तक भी कम हो चुकी हैं। रोज़ बार स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट क्रैश होता है ताकि हर ग्राहक अपने पसंदीदा ड्रिंक्स कम कीमतों पर ख़रीद सके। इस के बाद फ़िर बेस प्राइस से मार्केट शुरू होता है।

अगर कोई ड्रिंक का भाव बहुत बढ़ जाता है तो ग्राहक लोकल ब्रांड ऑर्डर कर देते हैं और विदेशी ब्रांड की क़ीमतें कम होने का इंतज़ार करते हैं।

मिहीर का मानना है की उनका कॉन्सेप्ट लोगों को पसंद है क्योंकि, 'द बार स्टॉक एक्सचेंज' में ग्राहक हमेशा जीतते हैं और मज़े भी लेते हैं क्योंकि उन्हें ड्रिंक्स की क़ीमतों पर खुद नियंत्रण करने का मौका मिलता है।

मिहिर अब जल्द ही दिल्ली, पुणे, बंगलौर और सिंगापुर में अपनी और शाखाएं शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed