फेसबुक को कड़ी टक्कर दे रही है TikTok, जानें कितना पड़ सकता है कंपनी के शेयर पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में चाइनीज वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) लोगों को काफी पसंद आ रही है। फेसबुक को कड़ी टक्कर दे रही इस चाइनीज ऐप से अब बैन भी हटा दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2018 में टिकटॉक को फेसबुक और इंस्टाग्राम से ज्यादा डाउनलोड किया गया था। ऐसे में फेसबुक के शेयर पर भी असर पड़ रहा है।
टिकटॉक ऐप यूजर्स को स्पेशल इफेक्ट के साथ छोटे वीडियो बनाने और शेयर करने की सुविधा देता है। यह विश्व में बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला ऐप है। जानकारों की मानें तो टिकटॉक की लोकप्रियता बढ़ने से फेसबुक के शेयर में गिरावट आ सकती है।
विश्व के सबसे कीमती स्टार्टअप्स में से एक है बाइटडांस
टिकटॉक चाइनीज स्टार्टअप बाइटडांस की कंपनी है। बाइटडांस को विश्व के सबसे कीमती और बड़े स्टार्टअप्स में से एक माना जाता है। बाइटडांस देश में अगले तीन सालों में एक अरब डॉलर (7000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के देश में दो और ऐप्स चल रहे हैं, जिनको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इसमें सॉफ्ट बैंक, जनरल एटलांटिक, केकेआर जैसे निवेशकों ने निवेश किया है। पहले इस ऐप का नाम म्यूजिकली रखा गया था लेकिन बाद इस नाम को बदलकर टिकटॉक कर दिया गया।
हेलो और वीगो को भी पेश करती है बाइटडांस
टिकटॉक के अतिरिक्त बाइटडांस भारत में हेलो और वीगो वीडियो जैसे मंच को भी पेश करती है। बाइटडांस के निदेशक हेलेना लर्श ने कहा कि कंपनी पिछले कई महीनों से अपनी सामग्री को आधुनिक करने की रणनीति को मजबूत कर रही है।
मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक से हटाई थी रोक
हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट की मदूरै पीठ ने चीनी मोबाइल ऐप टिकटॉक पर से 21 दिन बाद लगी रोक को हटा दिया था। हाईकोर्ट ने तीन अप्रैल को इस ऐप पर बैन लगाया था, जिसके बाद दूरसंचार मंत्रालय ने गूगल और एप्पल को अपने स्टोर से इस ऐप को हटाने का निर्देश दे दिया था।
कंपनी ने कहा था कि बैन लगने से उसे रोजाना पांच लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। वहीं कंपनी में कार्यरत 250 लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। इस ऐप को बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने बनाया था, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है।