फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   these are 8 points why sensex made a record on thursday

यह 8 कारण जिनकी वजह से सेंसेक्स में दिखी बढ़ोतरी, रिलायंस का मार्केट कैप 100 बिलियन के पार

Thu, 12 Jul 2018 05:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
these are 8 points why sensex made a record on thursday

शेयर बाजार में गुरुवार को बहुत अच्छी शुरुआत देखने को मिली और सेंसेक्स दिन के कारोबार में 400 अंक तक उछल गया। वहीं निफ्टी भी 11 हजार के पार चला गया। इस तेजी में सबसे बड़ा भागीदार रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसकी वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन


निफ्टी भी 23 जनवरी के बाद फिर 11,000 के ऊपर निकला है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स ने 36,699.5 के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर को छुआ है। वहीं आज निफ्टी 11,078.3 तक पहुंचा है। इन 10 कारणों से शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। 
विज्ञापन


बाजार का स्टार है रिलांयस इंडस्ट्रीज
आज बाजार का स्टार रिलायंस इंडस्ट्रीज है। बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर की कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप करीब 7 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। एजीएम के बाद लगातार ब्रोकरेज हाउस का भरोसा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, 36492 का छुआ आंकड़ा, निफ्टी में भी आया उछाल

कच्चे तेल के दामों में बढ़ी गिरावट
कच्चे तेल में बुधवार को एक दिन के कारोबार में पिछले दो सालों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। अफ्रीकी देश लीबिया द्वारा अपने बंदरगाह को तेल के लिए खोलने की सूचना देने से कच्चा तेल 5.46 डॉलर गिर कर 73.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 9 फरवरी 2016 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। 

फ्रांस को विश्व बैंक रैंकिंग में पछाड़ना
बुधवार को विश्व बैंक ने जीडीपी के आधार पर विश्व के टॉप 10 देशों की सूची जारी की थी, जिसमें भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़ दिया था। भारत जीएसटी की वजह से विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 

यह भी पढ़ें- वैश्विक मजबूती से सेंसेक्स 261 अंक उछला, रिलायंस रिकार्ड ऊंचाई पर

चीन की मुद्रा में गिरावट
चीन की मुद्रा युआन में व्यापार युद्ध की वजह से गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले चीन की मुद्रा काफी गिर गई है, जिसका असर शेयर बाजार पर पड़ा। अब चीन अमेरिका के बजाए भारत से बिजनेस बढ़ाने में ज्यादा रूचि दिखा सकता है। इससे भी मार्केट में तेजी कायम है। 

कंपनियों के आएंगे अच्छे नतीजे

these are 8 points why sensex made a record on thursday

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बाजार को उम्मीद है कि सभी लिस्टेड कंपनियां इस बार बढ़िया नतीजे आएंगे। 

जीएसटी ने बदली दुनिया की सोच
जीएसटी, बैंक्रप्सी कोड, ऑनलाइन ईएसआइसी और ईपीएफओ पंजीकरण जैसे कदमों कारोबारी माहौल को और भी बेहतर किया है। खास तौर पर ‘वन नेशन, वन टैक्स’ यानि GST ने सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं को दर्जनों करों के मकड़जाल से मुक्त कर एक कर के दायरे में लाया गया।

यह भी पढ़ें- 293 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 97 अंकों की तेजी, सोना 100 रुपये हुआ महंगा

कैशलेस अभियान से आई पारदर्शिता
रिजर्व बैंक के अनुसार 4 अगस्त तक लोगों के पास 14,75,400 करोड़ रुपये की करेंसी सर्कुलेशन में थे। जो वार्षिक आधार पर 1,89,200 करोड़ रुपये की कमी दिखाती है। जबकि वार्षिक आधार पर पिछले साल 2,37,850 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी।

विदेशी मुद्रा भंडार 88 करोड़ डॉलर बढ़कर हुआ 413 अरब डॉलर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ जून को समाप्त सप्ताह में 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, 08 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 87.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 388.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.19 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed