फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 293 points at closing on monday 7 may

293 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 97 अंकों की तेजी, सोना 100 रुपये हुआ महंगा

Mon, 07 May 2018 03:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 293 points at closing on monday 7 may

सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली और सेंसेक्स 293 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 97 अंकों की तेजी देखने को मिली। सोना आज डिमांड होने के कारण 100 रुपये महंगा हो गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 35208 अंक और निफ्टी 10715 पर बंद हुआ। हैवीवेट एचयूएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों में बढ़त से मार्केट को सपोर्ट मिला है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.47 फीसदी टूटा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.30 फीसदी बढ़कर 25,721.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


सराफा बाजार में आई 100 रुपये की तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा निरंतर खरीद के चलते सराफा बाजार में उछाल आया है, सोने का भाव 100 रुपये मजबूत होकर 32,180 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। तो वहीं सिक्का निर्माताओं व औद्योगिक इकाइयों की ओर से बढ़ते उठाव के कारण चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 40,600  रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में सोना 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,316.30 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.09 फीसदी बढ़कर 16.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले प्रत्येक सोने की कीमत 100 रुपये की गति के साथ क्रमश: 32,180 रुपये व 32,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।


सोने की एक गिन्नी (आठ ग्राम) के दाम भी 100 रुपये की उछाल के साथ 24,800 रुपये जा पहुंचे। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी होने वाली चांदी की कीमत 820 रुपये बढ़कर 39,915 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वही चांदी के प्रति सैकड़ा सिक्कों के भाव बिना किसी बदलाव के लिवाल भाव 75,000 रुपये व बिकवाल भाव 76,000 रुपये पर ही टिके रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed