फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Supply Challenge Despite demand sales of Maruti Hyundai vehicles declined Honda MG Motors also declined

आपूर्ति की चुनौती: मांग के बावजूद मारुति-ह्यूंडई के वाहनों की बिक्री घटी, होंडा-एमजी मोटर्स में भी गिरावट

Mon, 02 May 2022 04:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 May 2022 04:39 AM IST
सार

इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 33 फीसदी ज्यादा रही। मारुति की प्रतिस्पर्धी कंपनी ह्यूंडई की कुल थोक बिक्री 10 फीसदी घटकर 44,001 इकाई रह गई। वहीं घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अप्रैल में कुल 72,468 वाहन बेचे। यह आंकड़ा अप्रैल, 2021 में बेचे गए कुल 41,729 वाहनों के मुकाबले 74 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Supply Challenge Despite demand sales of Maruti Hyundai vehicles declined Honda MG Motors also declined
Maruti Suzuki, Hyundai Motors Logo - फोटो : For Reference Only

विस्तार

मांग के बावजूद अप्रैल में बड़ी वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल, 2022 में 7 फीसदी घटकर 1,32,248 इकाई रह गई। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने कुल 1,42,454 वाहन बेचे थे। इस दौरान उसकी ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी मिनी कारों की बिक्री 32 फीसदी गिरकर 17,137 इकाई रह गई। स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 18 फीसदी गिरावट के साथ 59,194 इकाई रह गई।

विज्ञापन


हालांकि, यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 33 फीसदी ज्यादा रही। इस दौरान प्रतिस्पर्धी कंपनी ह्यूंडई की कुल थोक बिक्री 10 फीसदी घटकर 44,001 इकाई रह गई। अप्रैल, 2021 में कंपनी ने कुल 49,002 वाहन बेचे थे।
विज्ञापन


होंडा-एमजी मोटर्स में गिरावट
होंडा कार्स ने अप्रैल में 7,874 वाहन बेचे। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 13 फीसदी कम है। कंपनी ने अप्रैल, 2021 में कुल 9,072 वाहन बेचे थे। हालांकि, निर्यात बढ़कर 2,042 इकाई पहुंच गई। इसी प्रकार, एमजी मोटर्स की खुदरा बिक्री 22 फीसदी कम होकर 2,008 इकाई रह गई। कंपनी ने अप्रैल, 2021 में 2,565 वाहन बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स में 74 फीसदी इजाफा
घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अप्रैल में कुल 72,468 वाहन बेचे। यह आंकड़ा अप्रैल, 2021 में बेचे गए कुल 41,729 वाहनों के मुकाबले 74 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, उसकी घरेलू बिक्री में भी 81 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।


टोयोटा की बिक्री 57 फीसदी बढ़ी : कंपनी के वाहनों की बिक्री 57% बढ़कर 15,085 इकाई पहुंच गई। अप्रैल, 2021 में 9,600 वाहन बेचे थे।
स्कोडा में 5 गुना बढ़ोतरी : वाहनों की बिक्री 5 गुना बढ़ोतरी के साथ 5,152 इकाई पहुंच गई।

आपूर्ति शृंखला के मोर्चे पर चुनौती
होंडा कार्स के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यूइची मुराता ने कहा, ग्राहकों के स्तर पर मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन आपूर्ति शृंखला से जुड़े मसले वाहन उद्योग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इससे बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed