फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market opened on red mark today sensex slips nifty down latest update in hindi

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 16600 के नीचे

Tue, 31 May 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 31 May 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक से ज्यादा टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला। 
 

विज्ञापन
Stock Market opened on red mark today sensex slips nifty down latest update in hindi
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 332 अंक की गिरावट के साथ 55,594 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 85 अंक फिसलकर 16,577 के स्तर पर पहुंच गया है।   

विज्ञापन


इससे पहले बीते कारोबारी दिन दोनों इंडेक्स कारोबार के अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed