फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opened on red mark sensex slips more than 700 points nifty below 17000 know latest update here

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17000 के नीचे

Mon, 25 Apr 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Apr 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 711 अंक या 1.24 फीसदी फिसलकर 56, 486 के स्तर पर खुला, जबकि नेशननल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 226 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 16,946 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 
 

विज्ञापन
Stock Market Opened on red mark sensex slips more than 700 points nifty below 17000 know latest update here
शेयर बाजार में गिरावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में बीते सप्ताह की गिरावट का असर देखने को मिला और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 711 अंक या 1.24 फीसदी फिसलकर 56, 486 के स्तर पर खुला, जबकि नेशननल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 226 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 16,946 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 737 शेयरों में तेजी आई है, 1553 शेयरों में गिरावट आई है और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प और एनटीपीसी प्रमुख लाभ वाले शेयरों में से थे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचयूएल, बीपीसीएल और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। 
विज्ञापन


इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed