{"_id":"626f560baa620d5b434b788d","slug":"stock-market-opened-on-red-mark-again-sensex-slips-more-than-480-points-nifty-below-17000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार आज फिर टूटा, सेंसेक्स 480 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे खुला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार आज फिर टूटा, सेंसेक्स 480 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे खुला
Mon, 02 May 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 May 2022 09:25 AM IST
सार
Stock Market Opened On Red Mark Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 631 अंक तक टूट गया।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ लगभग 786 शेयरों में तेजी आई, 1425 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ खुलकर अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन