{"_id":"626b624b56494471860c7fad","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-sensex-rise-more-than-200-points-nifty-crossed-17300","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार
Fri, 29 Apr 2022 09:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:28 AM IST
सार
Stock Market Latest Update In Hindi: शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 218 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल लेते हुए 57,739 अंक के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 60 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 17,305 अंक के स्तर पर शुरुआत की।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 218 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल लेते हुए 57,739 अंक के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 60 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 17,305 अंक के स्तर पर शुरुआत की।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ लगभग 1436 शेयरों में तेजी आई है, 463 शेयरों में गिरावट आई है और 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर ओएनजीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और यूपीएल प्रमुख लाभ में थे, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, डिविस लैब्स और एचयूएल गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 702 अंक या 1.23 फीसदी उछलकर 57,521 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 207 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,245 के स्तर पर कारोबार खत्म किया था।
विज्ञापन