{"_id":"61826a4b54dac90c702c4bca","slug":"stock-market-fell-for-the-second-consecutive-day-sensex-down-by-257-point-nifty-also-slipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 257 गिरा, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 257 गिरा, निफ्टी भी फिसला
Wed, 03 Nov 2021 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:42 PM IST
सार
सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई का सेंसेक्स गिरावट के साथ 59,772 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी फिसलकर 17,829 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 257 अंक की गिरावट आई।
विज्ञापन
Stock Exchange
विस्तार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले बैंकों के शेयरों में नुकसान के साथ शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में कारोबार के अंत में 257 अंक या 0.43 प्रतिशत अंकों की गिरवाट आई और यह 59,771.92 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.75 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 17,829.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा टूटे
सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सन फार्मा सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का होगा असर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार में सुधार के बाद शुरुआत अच्छी रही। लेकिन यह शुरुआती तेजी कायम नहीं रह पाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार नीचे आ गया। नायर ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक निकट भविष्य में बांड खरीद कार्यक्रम में कमी की घोषणा कर सकता है। अगर वह नीतिगत दर में तेजी का संकेत देता है, तो निवेशकों पर इसका असर पड़ सकता है। तेजी से बांड खरीद कार्यक्रम में कमी का कोई भी संकेत शेयर बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,900 अंक से नीचे 17,888.95 अंक पर बंद हुआ था।