{"_id":"6194d9b3c92061447201ad64","slug":"stock-market-closed-on-the-red-mark-sensex-fell-by-314-points-nifty-below-17900","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 314 अंक की गिरावट, निफ्टी 17900 से नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 314 अंक की गिरावट, निफ्टी 17900 से नीचे
Wed, 17 Nov 2021 04:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:00 PM IST
सार
Stock Market Closed: आज कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 314.04 अंक या 0.52 फीसदी गिरकर 60,008.33 के स्तर पर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 112.20 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 17,887 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद बुधवार को भी दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते रहे। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 314.04 अंक या 0.52 फीसदी गिरकर 60,008.33 के स्तर पर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 112.20 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 17,887 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
कारोबार की शुरुआत हुई थी धीमी
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स 251.15 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 60,071.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.60 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 17,934.60 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन