{"_id":"629dd2bbcaf26e4d8e4513f7","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-today-sensex-slips-nifty-down-latest-update-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स लाल निशान पर बंद, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स लाल निशान पर बंद, निफ्टी भी फिसला
Mon, 06 Jun 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 94 अंक फिसलकर 55,675 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली 15 अंक टूटकर 16,569 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 94 अंक फिसलकर 55,675 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली 15 अंक टूटकर 16,569 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले सेंसेक्स सूचकांक 94 अंक की गिरावट के साथ 55,67 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 30 अंक टूटकर 16,554 के स्तर पर खुला कारोबार शुरू किया था। वहीं बीते कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 55,769 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 44 अंक फिसलकर 16,584 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन