फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Red Mark Sensex slips nifty down latest update in hindi

Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 185 अंक फिसला, निफ्टी 16600 से नीचे

Wed, 01 Jun 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jun 2022 03:38 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185 अंक टूटकर 55,381 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 62 अंक फिसलकर 16,523 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Closed On Red Mark Sensex slips nifty down latest update in hindi
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दोनों इंडेक्स बुधवार को हरे निशान पर खुले, लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही और फिर से दोनों लाल निशान पर आ गए। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 185 अंक टूटकर 55,381 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 62 अंक फिसलकर 16,523 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले बीएसई के सेंसेक्स ने 200 अंक से ज्यादा उछलकर शुरुआत की, तो दूसरी ओर एनएसई के निफ्टी ने 16,600 के ऊपर कारोबार शुरू किया था। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो लगातार तीन दिनों की जोरदार तेजी के बाद सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


जोमैटो के शेयरों में उछाल जारी
जोमैटो के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयर का भाव 25 फीसदी तक बढ़ गया है। एक बीते एक महीने से भी कम समय में इसके शेयर 60 फीसदी चढ़ गए हैं। गौरतलब है कि जोमैटो के शेयर 11 मई 2022 को 50.35 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गए थे, जबकि 1 जून इसके शेयर 79.80 रुपये पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मुद्रा की शानदार लिस्टिंग
ई-मुद्रा के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुए। एनएसई पर शेयर की लिस्टिंग 270 रुपये पर हुई, जिससे निवेशकों में उत्साह है। यहां बता दें कि ई-मुद्रा का आईपीओ इश्यू मूल्य 256 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। यानी अपने इश्यू प्राइस से कंपनी के शेयर पांच फीसदी ज्यादा प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed