{"_id":"624c1636ea0ffc28985e469e","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-435-points-nifty-below-18000-know-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stcok Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 435 अंक फिसला, निफ्टी 18000 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stcok Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 435 अंक फिसला, निफ्टी 18000 के नीचे
Tue, 05 Apr 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 05 Apr 2022 03:43 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सूचकांकों ने की थी धीमी शुरुआत
इससे पहले मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांकों ने धीमी शुरुआत की थी। सेंसेक्स 20 अंक या 0.03 फीसदी नीचे 605914 पर और निफ्टी पांच अंक या 0.03 फीसदी ऊपर 18058 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के तुरंत बाद निफ्टी में भी गिरावट आ गई। बाजार खुलते समय 1795 शेयरों में तेजी आई थी, 366 शेयरों में गिरावट और 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को आई थी जोरदार तेजी
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दोनों इंडेक्स अंत में तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1335 की तेजी के साथ 60,612 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 383 अंकों की उछाल भरते हुए 18,053 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन