{"_id":"5746e8834f1c1bd240690dd7","slug":"soon-investors-to-get-back-money-invested-in-dud-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर रही कंपनियों को वापस करना होगा निवेश!","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर रही कंपनियों को वापस करना होगा निवेश!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 06:29 PM IST
सार
- 8000 कंपनियों की बदौलत देश्ा का श्ाेयर बाजार दुनिया के सभी शेयर बाजारों में अव्वल आता है
- कंपनियों से कहेंगे की निवेशकों को सही मूल्य पर एग्जिट ऑप्शन दे
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर निवेशकों को अपनी फंसी राशि जल्द वापस मिल सकेगी। अगर की माने तो सेबी जल्द ही वह इसके लिए कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल एनएसई और बीएसई में लिस्टेड 8000 कंपनियों की बदौलत देश्ा का श्ाेयर बाजार दुनिया के सभी शेयर बाजारों में अव्वल आता है, लेकिन अधिकांश कंपनियों में कई सालों से कारोबार ही नहीं हो रहा है। इस वजह से कंपनियों में निवेश करने वाले शेयरधारकों का मूलधन फंस गया है।
विज्ञापन
सेबी अब ऐसी कंपनियों को डीलिस्ट करके इनकी संख्या कम करने के बारे में सोच रही है। ताकि निवेशक उनमें फंसे अपने धन को वापस पा सकें। सेबी प्रमुख यूके सिन्हा ने ऐसी कंपनियों को बाजार के लिए उपद्रव करार देते हुए कहा कि वह इस बारे में जल्द ही कदम उठाने जा रहे हैं। वह कंपनियों से कहेंगे की निवेशकों को सही मूल्य पर एग्जिट ऑप्शन दे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेबी के नियमों में लिखा है कि वह कंपनियों से एग्जिट ऑप्शन लागू करने को कह सकता है। सेबी के अनुसार इस प्रकार की करीब 3000 कंपनियां हैं जो लिस्टेड तो हैं पर उनमें कारोबार नहीं हो रहा है। वहीं एनएसई और बीएसई में करीब 1200 ऐसी कंपनियां हैं जिनके कारोबार करने पर रोक लगी हुई है।