फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   silver shines on eid, wheres gold remains steady

ईद के दिन चांदी में दिखी 100 रुपये की मजबूती, सोना स्थिर

Wed, 05 Jun 2019 05:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 05 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
silver shines on eid, wheres gold remains steady

दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि सोना की कीमतें स्थिर रहीं। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तेज मांग के कारण चांदी 100 रुपये महंगा होकर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। वहीं, सोना 33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रहा। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,333.70 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर रहा, जबकि चांदी भी 14.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोना 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। 

विज्ञापन

मंगलवार को यह था हाल

घरेलू मांग में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोना मजबूत रहा था। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोना 175 रुपये तेज होकर 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। औद्योगिक मांग के साथ सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 250 रुपये बढ़कर 37,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में न्यूयार्क में सोना 1,324 डॉलर प्रति औंस के भाव पर स्थिर रहा था। चांदी पिछले स्तर से गिरकर 14.79 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी का भाव 26,700 रुपये के स्तर पर स्थिर रहा। 

रुपया, शेयर बाजार बंद

ईद के चलते आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बंद रहे। इसी तरह फॉरेक्स मार्केट में भी बंदी रही। बाजार अब गुरुवार को खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed