{"_id":"5d9dc77e8ebc3e017b4c020e","slug":"silver-prices-up-by-1010-rupees-on-wednesday-gold-crosses-39300-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"1010 रुपये उछली चांदी की कीमत, सोना भी 39300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
1010 रुपये उछली चांदी की कीमत, सोना भी 39300 के पार
Wed, 09 Oct 2019 05:11 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
सोना और चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 315 रुपये महंगा होकर 39,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिकी इकाइयों की मजबूत मांग से चांदी भी 1,010 रुपये महंगी होकर 47,330 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।
विज्ञापन
दशहरा के मौके पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता और आर्थिक वृद्धि की चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत बढ़कर 1,507 डॉलर पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 39,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।
विज्ञापन
सोने में यह तेजी व्यापार वार्ता में बनी चिंताओं और आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों के कारण देखी गई। पटेल ने कहा कि यूएस द्वारा और चीनी कंपनियों को ब्लेकलिस्ट और चीनी अधिकारियों का विजा प्रतिबंधित करने की घोषणा का निवेशकों पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन