फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   silver prices touches a new high on wednesday, crosses 48800 mark

सोने के बाद अब चांदी की कीमतों में उछाल जारी, 48,800 के पार पहुंचा भाव

Wed, 28 Aug 2019 05:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 28 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
silver prices touches a new high on wednesday, crosses 48800 mark
Gold and Silver Coins

बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। जहां सोने की कीमत 40 हजार रुपये के करीब पहुंच गई, वहीं चांदी का भाव भी 48,800 के पार चला गया। सोने की कीमत में 300 रुपये का उछाल देखने को मिला। मांग बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

अगर बात करें सोने की तो फिर 24 कैरेट वाला 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की बढ़त के साथ 39,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये की ही तेजी के साथ 39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में भी 300 रुपये का ही इजाफा हुआ और इसका दाम 29,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन

चांदी में दिखा सबसे बड़ा उछाल

बुधवार को चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी के भाव में 2110 रुपये की तेजी देखने को मिली और यह 48,850 प्रति किलोग्राम के स्तर पहुंच गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 1,289 रुपये की भारी तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 46,416 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों में 2,000 रुपये की तेजी आई, जिससे इसकी लिवाली कीमत 98,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 99,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

न्यूयॉर्क में सोना 1,543 डॉलर प्रति औंस के साथ लगभग स्थिर रहा और चांदी की कीमत बढ़त के साथ 18.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। विदेश में सोना हाजिर मंगलवार को एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा और बीच कारोबार में 1,554.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो छह साल का उच्चतम स्तर है। आज यह 0.65 डॉलर की गिरावट में 1,541.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की गिरावट में 1,549.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed