फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 9 November 2020 latest price Gold MCX prices today rise for third day

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत में भी उछाल

Mon, 09 Nov 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 09 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 9 November 2020 latest price Gold MCX prices today rise for third day
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमत में उछाल आया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.16 फीसदी बढ़कर 52,252 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 0.8 फीसदी बढ़कर 65,880 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते तेजी आई थी, पांच दिनों में यह लगभग 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला। अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर, आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमत में तेजी आई है। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,955.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 25.72 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम 0.8 फीसदी बढ़कर 896 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


डॉलर इंडेक्स लगभग दो महीने के निचले स्तर पर यानी 92.177 के करीब था। एक कमजोर अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक सस्ता बनाता है। सोना का कारोबार ज्यादातर अमेरिकी डॉलर में होता है और भारत सोने का बड़ा आयातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.63 फीसदी बढ़कर 1,260.30 टन हो गई। दुनिया भर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों पर चिंताओं से भी सोना प्रभावित हुआ है। वैश्विक कोविड-19 संक्रमण के मामले पांच करोड़ से अधिक हो गए हैं।

त्योहारों से पहले सरकार सस्ते में बेच रही है सोना
धनतेरस और दिवाली के समय सोने की खरीद को काफी शुभ माना जाता है। इस बीच सरकार ने आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आठवीं सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दी है। इस बॉन्ड में 13 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए सोने की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। वहीं अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

इस साल 31 फीसदी बढ़ी कीमत
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 31 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में सोना भारत में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब थी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed