Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 9 december latest price Gold MCX prices today fall sharply silver rates tumble

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ चांदी का दाम

Wed, 09 Dec 2020 10:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 9 december latest price Gold MCX prices today fall sharply silver rates tumble
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

कोविड-19 की वैक्सीन पर सकारात्मक खबरों से विश्वभर में इक्विटी बाजारों के अनुरूप आज भारत में सोने की चांदी की वादया कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.6 फीसदी गिरकर 49815 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी गिरकर 64,404 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 0.2 फीसदी अधिक था जबकि चांदी का दाम 0.6 फीसदी कम हुआ था।

विज्ञापन


0.3 फीसदी गिरा हाजिर सोना 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने की कीमतों में आज गिरावट आई क्योंकि वैक्सीन के विकास ने निवेशकों को जोखिम वाले इक्विटी की ओर धकेल दिया है। लेकिन अधिक अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीद ने सोने को निचले स्तरों पर सहारा दिया। हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,865.46 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिसली चांदी
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी फिसलकर 24.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 1,028.17 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2,311.87 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हाल के सुधार के बावजूद, सोना, जिसको मुद्रास्फीति के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है, इस साल करीब 25 फीसदी ऊपर है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed