Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 8 December 2020 latest price updates: Gold MCX price up today but silver rates drop

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में फिर आई तेजी, लेकिन चांदी हुई सस्ती

Tue, 08 Dec 2020 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 08 Dec 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 8 December 2020 latest price updates: Gold MCX price up today but silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में फिर तेजी आई, लेकिन चांदी की वायदा कीमत में मिलावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 50,064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 65,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोना वायदा 1.5 फीसदी यानी 750 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल गया था, जबकि चांदी 2.5 फीसदी यानी 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी।

विज्ञापन


हाजिर सोना 1,863.30 डॉलर प्रति औंस पर
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सत्र में बड़ी उछाल के बाद आज सोने की दरें सपाट थीं, क्योंकि निवेशकों की अतिरिक्त अमेरिकी प्रोत्साहन खर्च की संभावनाओं पर नजर है। पिछले सत्र में 1.7 फीसदी की छलांग लगाने के बाद आज हाजिर सोना 1,863.30 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 24.51 डॉलर प्रति औंस पर रही और पैलेडियम 2,330.71 डॉलर के स्तर पर रहा। सोने के व्यापारी अमेरिकी प्रोत्साहन वार्ता में प्रगति का इंतजार कर रहे हैं। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने महामारी से उबरने में मदद करने के लिए 380 अरब डॉलर के राजकोषीय उपायों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हाल के सुधार के बावजूद, सोना, जिसको मुद्रास्फीति के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है, इस साल करीब 25 फीसदी ऊपर है।

विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। ब्रिटेन आज से Pfizer और BioNTech द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन शुरू करने जा रहा है। स्वर्ण व्यापारियों के लिए गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे: यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा नीति निर्णय और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोविड-19 वैक्सीन पर चर्चा।


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,182.70 टन के मुकाबले सोमवार को 0.25 फीसदी गिरकर 1,179.78 टन हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed