फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 6 November 2020 latest price Gold MCX drop after jumping 1250 rupees in a day silver rates higher

Gold Silver Price: पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, लेकिन चांदी में उछाल

Fri, 06 Nov 2020 10:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 6 November 2020 latest price Gold MCX drop after jumping 1250 rupees in a day silver rates higher
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में बड़ी तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी गिरकर 51,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी वायदा 0.32 फीसदी बढ़कर 64,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने में तेजी आई क्योंकि अमेरिकी चुनाव के परिणामों पर अनिश्चितता और विश्व भर में कोरोना वायरस संक्रमणों में वृद्धि के कारण हेवन संपत्ति की मांग बढ़ी है। पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 1,257 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में आज कीमती धातु गिर गई। हाजिर सोना आज 0.4 फीसदी गिरकर 1,940.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन इसने 2.4 फीसदी की छलांग लगाई थी, जो पिछले सात महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.6 फीसदी गिरकर 24.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.7 फीसदी घटकर 886.63 डॉलर प्रति डॉलर रह गया। आज डॉलर इंडेक्स 0.08 फीसदी चढ़ा, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना कम आकर्षक हो गया।
विज्ञापन


इस साल 31 फीसदी बढ़ी कीमत
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 31 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में सोना भारत में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब थी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed