फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 5 November 2020 latest price updates: Gold MCX price rise after big fall

Gold Silver Price: भारी नुकसान के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

Thu, 05 Nov 2020 10:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 5 November 2020 latest price updates: Gold MCX price rise after big fall
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 51,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी उछलकर 62,086 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोने के वायदा भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि चांदी 1,400 रुपये के करीब गिरी थी। वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतें स्थिर रहीं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
अमेरिकी चुनाव के परिणाम से पहले हाजिर सोने की कीमत में थोड़ा बदलाव और यह 1,904.66 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 23.98 डॉलर रही, प्लैटिनम 869.04 डॉलर पर स्थिर था, जबकि पैलेडियम 0.5 फीसदी गिरकर 2,276.97 डॉलर हो गया। डॉलर इंडेक्स में आज 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, पिछले सत्र में यह 0.8 फीसदी तक बढ़ा था।
विज्ञापन


इस साल 30 फीसदी बढ़ी कीमत
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 30 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में सोना भारत में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब थी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed