फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 4 january MCX prices today surged in Indian markets tracking similar global trends

Gold Silver Price: 2020 में 25 फीसदी बढ़ा सोना, आज फिर उछली वायदा कीमत

Mon, 04 Jan 2021 10:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 4 january MCX prices today surged in Indian markets tracking similar global trends
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज वैश्विक बाजारों के अनुरूप भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी आई है। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 600 रुपये बढ़कर 50,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की वायदा कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 69,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही थीं। दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई, वहीं इस दौरान वैक्सीन को मंजूरी भी मिली। पिछले सत्र में सोना 0.17 फीसदी बढ़ा था, जबकि चांदी सपाट स्तर पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत दो महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गई। इसे कमजोर डॉलर से समर्थन मिला और दुनियाभर में नए कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि से सोना प्रभावित हुआ। हाजिर बाजार में सोना एक फीसदी बढ़कर 1,917.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 2.4 फीसदी बढ़कर 26.98 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 1,075.15 डॉलर और पैलेडियम 0.6 फीसदी बढ़कर 2,461.95 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में दो सीनेट सीटों के लिए परिणाम की प्रतीक्षा होगी। मंगलवार को जॉर्जिया दो अमेरिकी सीनेट सीटों के लिए एक रन-ऑफ चुनाव का आयोजन करेगा जो चैंबर का नियंत्रण तय करेगा। साथ ही इस सप्ताह, बुधवार को फेड की बैठक के मिनट जारी होंगे जबकि अमेरिकी बेरोजगारी के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.08 फीसदी बढ़कर 1,170.74 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है


2020 में 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है, हालांकि 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इसमें 50 फीसदी की तेजी आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed