फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Windfall tax on fuel exports Yes Bank setback bond write-off denied Gold Silver crude price

बिजनेस अपडेट्स: ईंधन निर्यात पर विंडफॉल टैक्स की दरें बदलीं; यस बैंक को झटका, बॉन्ड राइट-ऑफ का फैसला निरस्त

Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Windfall tax on fuel exports Yes Bank setback bond write-off denied Gold Silver crude price
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स बढ़ा दिया है। वहीं, डीजल के निर्यात पर इसे कम किया गया है। यह बदलाव आज यानी 16 अक्तूबर से प्रभावी होगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स अब 2.5 रुपये प्रति लीटर होगा। डीजल पर यह टैक्स 16 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर विंडफॉल टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विंडफॉल गेन टैक्स की दरें हर पखवाड़े संशोधित की जाती हैं। यह पिछले 15 दिनों के औसत कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करता है। घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यस बैंक को झटका, सुप्रीम कोर्ट में बॉन्ड राइट-ऑफ का फैसला निरस्त

निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने यस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (एटी-1) बॉन्ड को पूरी तरह राइट-ऑफ (रद्द) करने के फैसले को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें इस राइट-ऑफ को अवैध ठहराया गया था। इस फैसले के बाद शेयर बाजार में यस बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई और कारोबार के दौरान बैंक के शेयर 20% तक टूटकर नए निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी आई और कारोबार के अंत में शेयर 14.43% की गिरावट के साथ 18.15 रुपये पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed