फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 24 february 2021 Gold falls Rs 148 silver declines Rs 886

148 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 886 रुपये की गिरावट

Wed, 24 Feb 2021 04:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 24 Feb 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 24 february 2021 Gold falls Rs 148 silver declines Rs 886
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : iStock

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 148 रुपये कमजोर होकर 46,307 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से आज सोना सस्ता हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 46,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 886 रुपये गिरकर 68,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी की कीमत 69,562 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,807 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 27.63 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विज्ञापन


2020 में 25 फीसदी बढ़ा था सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इस दौरान इसमें 50 फीसदी की तेजी आई थी।
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घटाया था आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed