फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 21 December 2020 latest price updates: Gold MCX jump silver rates surge 2000 rupees

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में इजाफा, आयात में आई कमी

Mon, 21 Dec 2020 10:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Dec 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 21 December 2020 latest price updates: Gold MCX jump silver rates surge 2000 rupees
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में इजाफा हुआ। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.75 फीसदी उछलकर 50,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा तीन फीसदी यानी 2,000 रुपये बढ़कर 69,874 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने कोविड-19 से लड़ने के लिए 900 अरब डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज पर सहमति जताई, जिसके बाद सोने की दरों में बढ़ोतरी हुई। सोना हाजिर 0.4 फीसदी बढ़कर 1,888.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 26.01 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लैटिनम 0.1 फीसदी ऊपर 1,036.75 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी गिरकर 2,358.71 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर ने सोने के लाभ को सीमित रखा। डॉलर के अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर समझौते के बावजूद कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामले और ब्रेक्सिट व्यापार पर प्रगति की कमी से डॉलर सूचकांक बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी करने के बाद कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। वहीं भारत ने देश को इसकी चपेट में आने से बचाव के कदम तय करने के लिए आज संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई है।

भारत में पिछले सप्ताह भौतिक सोने को छह सप्ताह में पहली बार छूट पर बेचा गया। रॉयटर्स ने बताया कि डीलर आधिकारिक घरेलू कीमतों पर एक डॉलर प्रति औंस की छूट की पेशकश कर रहे थे, जो पिछले हफ्ते के 2.5 डॉलर के प्रीमियम से कम थी। भारत में सोने की कीमतों में आयात कर और तीन फीसदी जीएसटी शामिल हैं।

सोने के आयात में कमी
मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश में सोने का आयात 40 फीसदी घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा। महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से आयात में कमी आई। स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 20.6 अरब डॉलर का था। हालांकि नवंबर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 फीसदी बढ़कर तीन अरब डॉलर रहा।


चांदी का आयात भी हुआ कम
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान चांदी का आयात भी 65.7 फीसदी घटकर 75.2 करोड़ डॉलर रहा। सोने-चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटा (यानी आयात और निर्यात का अंतर) 2020-21 के अप्रैल-नवंबर में 42 अरब डॉलर तक सीमित रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 113.42 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed