फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 13 january 2021 latest price Gold declines Rs 108 silver gains Rs 144

Gold Silver Price: आज 108 रुपये कम हुई सोने की कीमत, चांदी 144 रुपये हुई महंगी

Wed, 13 Jan 2021 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 13 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 13 january 2021 latest price Gold declines Rs 108 silver gains Rs 144
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पिछले सत्र के मुकाबले आज चांदी में तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमत में 108 रुपये की गिरावट आई और यह 48,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 48,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


144 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 65,207 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 144 रुपये बढ़कर 65,351 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,857 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.48 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। डॉलर के मुकाबले आज रुपये 10 पैसे बढ़कर 73.15 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है और 11 जनवरी 2021 को इसका पहला दिन था। 15 जनवरी 2021 तक यह योजना खुली रहेगी। योजना के तहत आप 5,104 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,040 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed