Share Market Update: रामनवमी की छुट्टी से पहले मजबूत होकर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 346.37 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 57,960.09 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 129.00 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 17,080.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार (30 मार्च) को रामनवमी के उपलक्ष्य पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 हरे निशान पर बंद हुए
बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एचसीएल टेक्नोलॉजिज, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी के शेयर टॉप गेनर्स रहे। एचसीएल टेक्नोलाॅजिज के शेयरों में सबसे अधिक 2.72 प्रतिशत की बढ़त दिखी। इस बीच यह भी खबर आई है कि सेबी ने निजी इक्विटी फंड्स को म्यूचुअल फंड प्रायोजित करने की अनुमति देने के लिए प्रस्तावित नियामकीय ढांचे को मंजूरी दे दी है।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सोना 110 रुपये टूटा, चांदी 350 रुपये उछली
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपये टूटकर 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 350 रुपये की तेजी के साथ 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।