फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening in green mark thursday

खुलते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहंचा बाजार, पहली बार सेंसेक्स 42,000 के पार, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 16 Jan 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Jan 2020 09:31 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला।
  • सेंसेक्स 32.98 अंकों की बढ़त के बाद 41,905.71 के स्तर पर खुला। 
  • इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स पहली बार 42,000 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
share market today opening in green mark thursday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 32.98 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 41,905.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,353 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स पहली बार 42,000 के पार पहुंच गया। इसमें 134.58 अंकों की तेजी आई। वहीं निफ्टी 32.35 अंकों की तेजी के बाद 12,375.65 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, गेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, टाटा मोटर्स, एम एंड एंम और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और आईटी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 52.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,924.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 12,347.10 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 70.79 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.79 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.82 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 22.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 41,929.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.25 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 12,332.05 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 41,872.73 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 79.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 41,872.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 19 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 12,343.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed