150 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट शुरुआत
- शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
- सेंसेक्स 154.03 अंकों की बढ़त के बाद 41,606.38 के स्तर पर खुला।
- डॉलर के मुकाबले आज रुपये की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 154.03 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 41,606.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.45 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 12,263.35 के स्तर पर खुला। निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, गेल, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, इंफ्राटेल, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, बजाज फिन्सर्व और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 115.85 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 41,568.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.10 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 12,271 के स्तर पर था।
71.21 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.21 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर ही बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,300.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 130.75 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के बाद 12,156.10 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 41,452.35 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 634.61 अंक यानी 1.55 फीसदी की बढ़त के बाद 41,452.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 190.55 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के बाद 12,215.90 के स्तर पर बंद हुआ था।