जोरदार तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, 480 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त
- गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
- सेंसेक्स 483.24 अंकों की बढ़त के बाद 41,300.98 के स्तर पर खुला।
- निफ्टी 130.75 अंकों की बढ़त के बाद 12,156.10 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,300.98 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130.75 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के बाद 12,156.10 के स्तर पर खुला। निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफ्राटेल, आईओसी, इंडसइंड बैंक, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, एसबीआई, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 398.93 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के बाद 41,216.67 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 127.80 अंक यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के बाद 12,153.15 के स्तर पर था।
71.43 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 27 पैसे की बढ़त के बाद 71.43 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.70 के स्तर पर ही बंद हुआ था।
बुधवार को इतने पर खुला था सेंसेक्स
बुधवार को बीएसई के सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 270 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.36 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरकर 40,682.11 अंक पर आ गया था। वहीं निफ्टी भी शुरुआती दौर में 68.60 अंक यानी 0.57 फीसदी फिसलकर 11,984.35 अंक पर आ गया।
बुधवार को 40,818 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
बुधवार को निफ्टी 95 अंक और सेंसेक्स 341 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40,818 पर बंद हुआ था। निफ्टी 28 अंक गिरकर 12,025 पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 26 अंक गिरकर 31,374 पर और मिडकैप 53 अंक चढ़कर 17,074 पर बंद हुआ।