फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a positive note sensex ended higher

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Mon, 10 Aug 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a positive note sensex ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। लगातार तीसरे दिन घरेलू बाजार तेजी पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 141.51 अंक ऊपर 38182.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.54 फीसदी ऊपर 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11274.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कोरकों से तय होगी बाजार की चाल
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 महामारी से संबंधित ताजा घटनाक्रमों तथा संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी पर रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से अनिश्चितता बढ़ रही है। टीके के मोर्चे पर किसी सकारात्मक घटनाक्रम से अनिश्चितता घटेगी। ऐसे में शेयर बाजारों में अभी उतार-चढ़ाव रहेगा। तिमाही नतीजों का सीजन होने की वजह से कुछ शेयरों में गतिविधियां देखने को मिलेंगी।'
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, एल एंड टी, सिप्ला, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, यूपीएल, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो और बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 167.74 अंक यानी 0.44 फीसदी ऊपर 38208.31 के स्तर पर खुला था और  निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 67.65 अंकों की बढ़त के साथ 11281.70 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15.12 अंक ऊपर 38040.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.12 फीसदी ऊपर 13.90 अंकों की तेजी के साथ 11214.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed