फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a positive note reliance share fell

3.89 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ रिलायंस का शेयर, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Wed, 15 Jul 2020 04:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a positive note reliance share fell
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 18.75 अंक ऊपर 36051.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.10 फीसदी ऊपर 10.85 अंकों की बढ़त के साथ 10618.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में गिरावट
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं एजीएम हुई है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पहली बार ऑनलाइन आयोजित की गई। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण देश में अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा यानी 12.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिलायंस का शेयर 3.89 फीसदी यानी 74.65 अंकों की गिरावट के साथ 1842.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज इसकी शुरुआत 1937.95 के स्तर पर हुई थी और पिछले कारोबारी दिन यह 1917 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, जी लिमिटेड, गेल, इंफ्राटेल, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 285.72 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 36318.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.84 फीसदी यानी 88.60 अंकों की बढ़त के साथ 10695.95 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 660.63 अंक नीचे 36033.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.81 फीसदी नीचे 195.35 अंकों की गिरावट के साथ 10607.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed