{"_id":"5c9c545cbdec22147760fbaa","slug":"share-market-sensex-up-by-100-points-rupee-down-by-24-paise-in-opening-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 100 अंक उछला, रुपये में 24 पैसे की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स 100 अंक उछला, रुपये में 24 पैसे की गिरावट
Thu, 28 Mar 2019 10:28 AM IST
shubham
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में आज उछाल के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले, वहीं रुपया 24 पैसे टूट गया। सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स 36 अंकों की तेजी के साथ 38169 अंकों पर और निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 11,455 अंकों पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी के साथ 38,248 अंकों पर और निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 11,482 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईटी कंपनियों के शेयर 229 अंक चढ़कर 15,239 और टेक कंपनियों के शेयर 104 अंक चढ़कर 7580 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में मैग्मा, आरसीएफ, जूबिलेंट लाइफ साइंसेज, कल्पतरू पावर, अवंती फीड्स के शेयरों में तेजी का माहौल है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे टूटकर 69.11 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को एक पैसे कमजोरी 68.87 के स्तर पर बंद हुआ था।