फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing on positive note for seventh day sensex up by 680 points

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में निवेशकों की हुई चांदी, लगातार सातवें दिन सेंसेक्स-निफ्टी में आई बहार

Tue, 10 Nov 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Nov 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing on positive note for seventh day sensex up by 680 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

दवा कंपनी फाइजर की कोविड-19 की दवा के मामले में अच्छी प्रगति होने की रिपोर्ट आने पर कारोबारी धारणा में सुधार आया है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 680.22 अंक ऊपर 43277.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.36 फीसदी (170.05 अंक) की बढ़त के साथ 12631.10 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह भी बना हुआ है। 

विज्ञापन


सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 फीसदी के लाभ में रहा। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और डिविसलैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  


बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 212.75 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 42810.18 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 66.10 अंकों की तेजी (0.53 फीसदी) के साथ 12527.15 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 704.37 अंक ऊपर 42597.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.61 फीसदी (197.50 अंक) की बढ़त के साथ 12461.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed