{"_id":"5fa522608ebc3e9bf1365bb3","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-positive-note-for-fifth-day-sensex-up-by-552-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: लगातार पांचवे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 552 अंकों का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: लगातार पांचवे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 552 अंकों का उछाल
Fri, 06 Nov 2020 03:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बीच आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.18 फीसदी (143.25 अंक) की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे बढ़कर बंद
विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.99 पर खुला, और दिन के कारोबार के दौरान 73.87 के ऊपरी स्तर और 74.28 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 74.08 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त दर्ज की।
विज्ञापन
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी गिरकर 92.50 पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,368.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा एक फीसदी गिरकर 40.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, मारुति, गेल, एशियन पेंट्स और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, आईटी, मीडिया, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 60.94 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 41401.10 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 36.35 अंकों की तेजी (0.30 फीसदी) की साथ 12156.65 पर हुई थी।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से सेसेंक्स 724 अंक की छलांग के साथ 41,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जब बाजार लाभ के साथ बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 211.80 अंक या 1.78 फीसदी के लाभ के साथ 12,120.30 अंक पर बंद हुआ था।