फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended on flat note Sensex below 49500

Sensex Nifty Today: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली तेजी

Wed, 13 Jan 2021 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 13 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended on flat note Sensex below 49500
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई और यह 49500 के नीचे पहुंचा, वहीं निफ्टी 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 24.79 अंक (0.05 फीसदी) की बढ़त के साथ 49492.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.40 अंक की तेजी के साथ 14564.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ था जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई थी।

विज्ञापन


भारती एयरटेल के शेयरों में जोरदार तेजी
दूरसंचार प्रमुख भारती एयरटेल को अपनी डाउनस्ट्रीम कंपनियों में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए आवश्यक नियामकीय मंजूरी मिल गई है। एक नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि वह अपनी विदेशी निवेश सीमा को तत्काल प्रभाव से 100 फीसदी तक संशोधित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रही है, जिसके बारे में जमाकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है। नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि दूरसंचार विभाग द्वारा कंपनी को दी गई 20 जनवरी 2020 की एफडीआई मंजूरी के अनुपालन में कंपनी ने अपने डाउनस्ट्रीम निवेशों के लिए अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। इसके बाद से भारती एयरटेल के शेयर में तेजी देखने को मिली। 588 के स्तर पर खुलने के बाद यह सुबह 10.55 अंक (1.86 फीसदी) ऊपर 576.30 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव
दरअसल केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, एम एंड एम, अडाणी पोर्ट्स, आईओसी और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट, एचडीएफसी, यूपीएल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक और ऑटो शामिल हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

50000 के करीब खुला था सेंसेक्स 
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50000 के करीब खुला था। इसकी शुरुआत 216.28 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 49,733.39 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 67 अंक (0.46 फीसदी) ऊपर 14,630.50 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 247.79 अंक ऊपर 49517.11 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.70 अंक (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 14563.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed