फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 1030 points

जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 50 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 24 Feb 2021 05:09 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 24 Feb 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 1030 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1030.28 अंक यानी 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 50781.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 274.20 अंक यानी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 14982 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


आज शाम पांच बजे तक हुई ट्रेडिंग
सुबह 11:40 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते कारोबार बाधित था। एनएसई के वक्तव्य में कहा गया था कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेता है लेकिन दोनों की सेवाएं ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे से बाजार में दोबारा कारोबार शुरू हुआ और पांच बजे ट्रेडिंग बंद हुई। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनें और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, टीसीओस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 123.31 अंक (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,874.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36 अंक यानी 0.24 फीसदी ऊपर 14,743.80 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली तेजी पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार में मामूली तेजी आई थी। सेंसेक्स 7.09 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 49751.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 14707.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed