फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended higher on 11 february sensex above 51500

शेयर बाजार में लौटी रौनक: 222 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15100 के पार

Thu, 11 Feb 2021 04:47 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 11 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended higher on 11 february sensex above 51500
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.13 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बजट के बाद बाजार में आई तेजी से वित्त मंत्री खुश
मालूम हो कि एक फरवरी को आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा गया, जिससे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी खुश हैं। मंगलवार को वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि शेयर बाजारों ने केंद्रीय बजट 2021-22 को 'सकारात्मक' रूप में लिया है। मैं समझती हूं कि पहली बार बाजार पूरे एक हफ्ते तक पूरी तरह से सकारात्मकता दिशा में बना रहा है। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के बजट-पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि बजट ने निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी के लिए रास्ते तैयार किए हैं, उद्यमिता के लिए जगह बनाई गई, खर्च के इरादों में स्पष्टता आई है और जिन क्षेत्रों से सरकार दूर रहना चाहती है, उनके बारे में चीजों को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, रिलायंस, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।

आज गिरावट पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 19.69 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 51309.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15106.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed